Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर के सवीना खेड़ा सेक्टर नंबर 9 स्थित वर्मा कॉलोनी गार्डन में आयोजित गरबा कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और मोहब्बत की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।
कार्यक्रम में समाजसेवी बुशरा सुल्ताना, महावीर जी और पार्षद मीना बानो सहित कॉलोनी के अनेक गणमान्य लोग एवं निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित निवासियों ने बताया कि इस कॉलोनी में सभी त्योहार हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग मिलकर एक साथ मनाते हैं।
आपसी सौहार्द और उत्साह से भरा यह गरबा कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन विधि भार्गव ने किया।