उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (URDA) की नई कार्यकारिणी का गठन

 | 
URDA

Udaipur Times, 8 जून 2026। उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (URDA) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नई कार्यकारिणी में डॉ. विकास बामणिया को अध्यक्ष, डॉ. सोनल शर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ. शिवम ढींगरा को महासचिव तथा डॉ. अविनाश मौर्य को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी प्रदान की गई।

इस नई कार्यकारिणी के गठन में डॉ दीपेंद्र सेवड़ा, डॉ योगेश उपाध्याय, डॉ हितेश शर्मा, डॉ आशीष महंत एवं डॉ देशराज गूजर ने महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई।

एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह टीम रेजिडेंट चिकित्सकों के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News