कम होगें कोरोना केस तो लॉकडाउन में 1 जून से मिलेगी छूट

1 जून के बाद से चुनिंदा सेक्टर को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। जिन जिलों में कोरोना के मामले कम हैं, वहां से अनलॉक की शुरुआत होगी।

 | 
lockdown

राज्य में 8 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

कोरोना महामारी के मामले कम तो हो गए है लेकिन तीसरी लहर को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री बेहद चितिंत है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में 8 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि इस बार सख्ती भी बढ़ाई गई है। 

लेकिन कुछ जिलों के लिए राहत की खबर है। 1 जून के बाद से चुनिंदा सेक्टर को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। जिन जिलों में कोरोना के मामले कम हैं, वहां से अनलॉक की शुरुआत होगी। कम भीड़-भाड़ की संभावना वाली दुकानों को पहले खोलने की अनुमति दी जाएगी। 1 जून के कुछ दुकानों के साथ बाजार खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए गृह विभाग अलग से गाइडलाइन जारी करेगा। 

गृह विभाग की नई गाइडलाइन में अनलॉक प्रकिया शुरू करने का जिक्र है। आपको बता दे कि राजस्थान के कुछ जिले जालौर, प्रतापगढ़, धौलपुर, बांसवाड़ा ऐसे जिले हैं, जहां एक्टिव केस एक हजार से कम हैं। कई अन्य जिलों में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बहुत से जिलों में हालात सामान्य होने के आसार हैं। इसलिए अनलॉक की शुरूआत वाले जिलों की संख्या दर्जन भर से ज्यादा होना तय है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News