Udaipur Times , Accident, बांसवाड़ा 11 नवंबर 2026 | नहर में विस्फोटक से मछली मारने की कोशिश के दौरान युवक के हाथ में ही धमाका हो गया। हादसे में युवक का दाहिना पंजा, अंगूठा और अंगुलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
घायल को परिजन और स्थानीय लोग एमजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। Udaipur News
घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में कागदी पिकअप के पास नहर में हुई।
जानकारी के अनुसार, अंकलेश्वर निवासी कालूराम पुत्र बिजिया मछली पकड़ने के लिए टोटा (विस्फोटक) लेकर नहर पहुंचा था। मछली मारने की कोशिश के दौरान विस्फोटक अचानक उसके हाथ में ही फट गया। Detonator Exploded
धमाका इतना तेज था कि कालूराम का हाथ कलाई तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के अनुसार, युवक के हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा। गनीमत रही कि हादसे में उसकी जान बच गई। Banswara News