उदयपुर में VDO परीक्षा में 4 फर्जी कैंडिडेट पकड़े

फर्जी अभ्यर्थी किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह में परीक्षा दे रहे थे

 | 
arrest

उदयपुर में आयोजित की जा रही वीडीओ परीक्षा के दौरान पुलिस ने 4 फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा हैं। यह फर्जी अभ्यर्थी किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह में परीक्षा दे रहे थे। 

उदयपुर की डीएसटी टीम ने प्रतापनगर और सूरजपोल पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए इन अभ्यर्थियों को पकड़ा है। इनमें ओमप्रकाश विश्नोई नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया जो जोयताराम देवासी की जगह फर्जी रूप से परीक्षा दे रहा था। वहीं श्रवण बहादुर की जगह रमेश विश्नोई परीक्षा दे रहा था। दोनों फर्जी अभ्यर्थियों ने 10 लाख-10 लाख रुपए की राशि लेना कबूल किया।

वहीं सूरजपोल थाना पुलिस ने इलाके के महिला मंडल स्कूल से दो अभ्यर्थियों को पकड़ा था। यह दोनों जालोर के रहने वाले थे। बता दे कि उदयपुर में आयोजित वीडीओ परीक्षा में कुल 18033 में से 19992 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 1959 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News