आवेदन प्रक्रिया पर रोक का फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर वायरल

वेबसाइट पर इस तरह की कोई सूचना जारी नहीं की गई है।
 | 
rajasthan shiksha madrasa board

उदयपुर, 21 अक्टूबर ।  सोशल मीडिया पर राजस्थान मदरसा बोर्ड शिक्षा अनुदेशक व कम्प्यूटर अनुदेशक की 6843 पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया पर रोक का फर्जी लेटर खूब वायरल हो रहा है। इस नोटिस को फर्जी करार किया गया है। वेबसाइट पर इस तरह की कोई सूचना जारी नहीं की गई है। फेक नोटिस का हुलिया हु-ब-हु कम्प्यूटर अनुदेशक द्वारा समय-समय  पर जारी किए जाने वाले नोटिसों जैसा लग रहा है। नोटिस में सबसे नीचे सचिव सैयद मुकर्रम शाह के हस्ताक्षर भी किए हुए है। 

दरअसल राजस्थान मदरसा बोर्ड ने 4 अक्टूबर को मदरसा शिक्षा अनुदेशक के 4143 व कम्प्यूटर अनुदेशक के 2700 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर 27 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, लेकिन इसी बीच 9 अक्टूबर को आचार संहिता के चलते फिलहाल चुनाव आयोग की गाइडलाइन का इंतजार है।

इसी का फायदा उठाते हुए 18 अक्टूबर को शरारती ने सचिव सैयद मुकर्रम शाह के हस्ताक्षर कॉपी पेस्ट कर 27 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्थगित करने की फर्जी विज्ञप्ति जारी कर दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News