सड़क हादसे मे युवक की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन ,आश्वासन के बाद हुआ पोस्ट्मॉर्टेम
बुधवार को सड़क हादसे मे गई थी युवक की जान
Udaipur Times News, Road Accident,उदयपुर 27 अगस्त 2026 - खेरोदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार को एक बस हादसे में एक युवक की मौत के बाद समाज के लोगों ने गुरुवार को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्म्युरी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों और लोगों का करीब तीन घंटे तक धरना चला।
इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में बडाला हुंडई कंपनी के प्रतिनिधियों और परिजनों के बीच वार्ता हुई लेकिन विफल रही। आखिरकार तीन घंटे तक चले धरने के बाद मुआवजे देने को लेकर सहमति बनी। कंपनी मृतक के परिजनों को 30 लाख रुपए का मुआवजा देने पर राजी गई। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।
सहमति के बाद परिजन शव के पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। Udaipur News
गौरतलब है की , मृतक शहर के शोभागपुरा निवासी भगवानलाल डांगी पिछले कई साल से बडाला हुंडई शोभागपुरा में ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।
वह बुधवार को एक कार छोड़ने के बाद वापस बस से उदयपुर लौट रहा था। तभी हादसे में उसकी मौत हो गई
थी।
हादसा बुधवार को उदयपुर- चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर मेनार डाक बंगला के पास हुआ। Protest after Death
जब तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते हुए आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। इसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। Road Accident
जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। हादसा इतना भीषण था कि बस की छत और कंडक्टर साइड का पूरा हिस्सा उखड़ गया था। बस के शीशे, खिड़कियां सहित अन्य पार्ट्स टूटकर बिखर गए