Bhilwara: फार्म पौंड ने बदली राजूलाल की किस्मत, बढ़ी पैदावार और आय
फार्म पौंड योजना से सिंचाई सुविधा बढ़ी, सरसों और चने की पैदावार में हुआ इजाफा
भीलवाड़ा,7 मई2026 । जिले की जहाजपुर तहसील की ग्राम पंचायत ठीटोड़ी निवासी प्रगतिशील किसान राजूलाल माली ने कृषि विभाग की योजना का लाभ लेकर खेती में नई राह दिखाई है। राजूलाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 में उन्होंने कृषि विभाग की ‘फार्म पौंड’ (खेत तलाई) योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया था।
प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने अपने खेत में 78 फीट लंबा, 78 फीट चैड़ा और 10 फीट गहरा फार्म पौंड का निर्माण करवाया। निर्माण कार्य के बाद कृषि पर्यवेक्षक द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया, जिसके उपरांत उन्हें 63,000 रुपये की अनुदान राशि प्राप्त हुई। फार्म पौंड में संग्रहित पानी का उपयोग कर इस वर्ष राजूलाल ने अपने खेत में 25 क्विंटल सरसों और 10 क्विंटल चना की अच्छी पैदावार ली।
वर्तमान में उन्होंने खेत में बाढ वाली ज्वार भी बो रखी है। किसान का कहना है कि फार्म पौंड बनने से सिंचाई में बड़ी सुविधा हो गई है और फसल उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राजूलाल ने अन्य किसान भाइयों से अपील की कि जिनके खेतों में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, वे भी फार्म पौंड का निर्माण करवाएं और कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाएं।
#Bhilwara #Rajasthan #Jahazpur #FarmPond #FarmerSuccess #RajulalMali #Agriculture #Kisan #WaterConservation #SmartFarming #RajasthanFarmers #AgricultureNews #MustardCrop #GramCrop #RuralDevelopment #IndianFarmers #FarmingSuccess #GovtScheme #KisanVikas #BhilwaraNews
