किसान की ट्रैक्टर के थ्रेशर में गमछा फंसने से हुई मौत

अस्पताल में हुई मौत 

 | 
farmer

उदयपुर ज़िले के खेरोदा थाना क्षेत्र के खरसान गांव में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। एक किसान ट्रैक्टर थ्रेशर से गेहूं निकाल रहा था तभी उसका गमछा थ्रेशर की पुली में फंस गया। परिजनों द्वारा किसान को अस्पताल ले जा गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। 

जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय भवानी शंकर पुत्र गणेश लाल झालावत अपने खेत पर गेहूं निकालने के लिए आया। ट्रैक्टर के थ्रेसर में अचानक गमछा फंस जाने से वह घायल हो गया। जिस पर ट्रैक्टर के पास काम कर रहे परिवार वाले तुरंत जीबीएच अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पोस्मार्टम के लिए शव को खेरोदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News