शहर के 7 फैशन डिजाईनर छात्र न्यूयार्क फैशन वीक में बढ़ायेंगे उदयपुर का गौरव

आईएनआईएफडी में अध्ययनरत 7 फैशन डिजाईनर न्यूयार्क फैशन वीक में लेंगे भाग 

 | 
fashion

उदयपुुर। आईएनआईएफडी में अध्ययनरत 7 फैशन डिजाईनर छात्र आगामी सितम्बर माह में न्यूयार्क में आयोजित होने वाले न्यूयार्क फैशन वीक में भाग लेकर उदयपुर का गौरव न्यूयार्क में बढ़ायेंगे।
 

आईएनआईएफडी सीए प्राची मेहता ने बताया कि इस फैशन वीक में उदयपुर से दीया गोराना,नलिनी नवावाल,शुभंागी अग्रवाल,नीर मलारा,तीशा छाजेड़ व मिताली जैन भाग लेगी। इनके साथ फेकल्टी मेम्बर जैना सिद्दीक भी भाग लेंगी। इस फैशन वीक में भाग लेने का उदयपुर के छात्रों के लिये यह स्वर्णिम अवसर है। जहां शहर के छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से अपने डिजाईन किये वस्त्र का प्रदर्शन करेंगें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News