उदयपुर के फतहनगर सनवाड नगरपालिका मे निर्दलीय ममता चपलोत बनी चेयरपर्सन

 | 
Fatehnagar Sanwad Nagarpalika Chairperson Mamta Chaplot

Udaipur Times, Fatehnagar Sanwad Nagar Palika: उदयपुर जिले की सबसे अधिक चर्चित फतहनगर सनवाड नगर पालिका मे आखिरकार निर्दलीय ममता चपलोत कांग्रेस के सपोर्ट से नई  चेयरपर्सन चुन ली गई। Fatehnagar Sanwad Nagar Palika

चेयरमेन पद पर हुई वोटिंग मे निर्दलीय ममता चपलोत को 14 वोट मिले जबकि बीजेपी की सीमा सोनी को 11 वोट मिले। निर्दलीय ममता चपलोत नवनिर्वाचित बीजेपी पार्षद और पूर्व चेयरमेन राजेश चपलोत की पत्नी है। Fatehnagar Sanwad Nagar Palika

बीजेपी पार्षद राजेश चपलोत ने चेयरमेन पद का प्रत्याशी नहीं बाने जाने पर हाई ब्रिड फार्मूला अपनाते हुए अपनी पत्नी से निर्दलीय चेयरमेन के लिए उम्मीदवार बनाया था, राजेश चपलोत ने उलटफेर करते हुए कांग्रेस के सपोर्ट से बीजेपी को झटका दे दिया। हालांकि चेयरमेन पद के चुनाव से पूर्व यहाँ भरपूर ड्रामा हुआ जिसमे राजेश चपलोत को UDA ने राजेश चपलोत के मकान को लेकर दिया नोटिस भी चर्चा मे रहा लेकिन आखिरकार राजेश चपलोत ने बाजी पलट दी। Fatehnagar Sanwad Nagar Palika

आपको बता दे के फतहनगर सनवाड नगर पालिका की 25 सीटों मे बीजेपी को 13 सीट मिली थी जबकि कांग्रेस को 12 सीट मिली थी। कांग्रेस ने चेयमेन पद अपनी उमीदवार का पर्चा वापिस ले लिए था। ऐसे मे राजेश चपलोत ने खेला कर दिया। Fatehnagar Sanwad Nagar Palika

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News