फ़तहसागर और पिछोला 10 फ़ीट के करीब

झीलों के छलकने की उम्मीदे बढ़ी

 | 
fatehsagar

वल्लभनगर ने 14 और अलसीगढ में 12 मिमी बारिश

उदयपुर, 23 सितंबर 2021। लेकसिटी में फ़तहसागर और पिछोला झील का जलस्तर लगातार बढकर 10 फ़ीट के करीब पहुंच गया है जहाँ फतहसागर केवल तीन फ़ीट खाली है। वहीं पीछोला झील एक फ़ीट खाली है। आज अलसीगढ में हुई बारिश से सीसारमा नदी का वेग आज थोडा बढने से पीछोला झील के जल्द ही छलकने की उम्मीद है।

झीलों के शहर में गुरूवार को दिन भी बादल बिन बरसे बीत गया वहीं केचमेंट क्षेत्र के अलसीगढ में शाम 5 बजे तक बीते 12 घंटों में 12 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। चिकलवास फ़ीडर हेड 2 फ़ीट 7 इंच व टेल 1 फ़ीट 10 इंच बह रही है। फ़तहसागर में आज भी 5 इंच पानी की आवक के साथ इसका जलस्तर 9 फ़ीट 10 इंच होकर यह 10 फ़ीट  के करीब पहुंच गया है। मदार बडा तालाब पर 3 इंच की चादर चल रही है। 

Pichola

अलसीगढ में हुई बारिश के चलते सीसारमा नदी कल 1 फ़ीट  6 इंच बह रही थी प्रवाह बढ़कर यह 1 फ़ीट 9 इंच वेग से बहकर पीछोला में आ रही है। हालांकि पीछोला का पानी लिंक नहर के जरिए फ़तहसागर में भी आ रहा है लेकिन लगातार इसके जलस्तर को भी बढाया जा रहा है। पीछोला अब केवल एक फ़ीट खाली है। ऐसे में इसके जल्द ही छलकने की उम्मीद है। 

सिंचाई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.30 बजे तक समाप्त बीते 24 घंटों में वल्लभनगर में 14 मिलीमीटर, मदार में 5 मिलीमीटर, बागोलिया में 7 मिलीमीटर व नाई में 2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News