लेकसिटी में फिर छलकी खुशियां - वीडियो

साल में दूसरी बार छलका फतेहसागर 

 | 
fatehsagar
कलेक्टर देवड़ा ने उदयपुर वासियों और पर्यटकों को दी बधाई कहा पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है फतेहसागर

उदयपुर, 24 नवंबर। लेकसिटी के नाम से मशहूर उदयपुर में बुधवार की सुबह शहरवासियों एवं पर्यटकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। जब जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने सुबह करीब सवा नौ बजे शहर के प्रमुख झील फतेहसागर के चारो गेट खोलकर खुशियों को छलकाया। एक ही साल में खुशियों का सागर दूसरी बार फतह हुआ। 

कलेक्टर देवड़ा ने उदयपुर वासियों और पर्यटकों को दी बधाई कहा पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है फतेहसागर। यूआईटी सचिव अरूण हसीजा ने बताया कि हाल ही में हुई वर्षा से फतहसागर झील पुनः भरकर छलकने को आतुर है और उदयपुरवासियों के लिए यह ऐतिहासिक पल है, जब इस साल फतहसागर दूसरी बार छलका। उन्होंने बताया कि फतहसागर झील के पुनः भर जाने से शहरवासियों में उत्साह का माहौल है वहीं पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

fatehsagar

इस अवसर पर राजसमंद जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियो के साथ जनसमूह उपस्थित था। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News