लेकसिटी में फिर छलकेगी खुशियां, कल सुबह 9.15 बजे खुलेंगे फतहसागर के गेट

इस साल दूसरी बार फतह होगा उम्मीदों का सागर

 | 
fatehsagar

कलक्टर देवड़ा बुधवार को सुबह 9.15 बजे खोलेंगे फतहसागर के गेट

उदयपुर 23 नवंबर 2021 । लेकसिटी के नाम से मशहूर उदयपुर में बुधवार की सुबह शहरवासियों एवं पर्यटकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। जब एक ही वर्ष में खुशियों का सागर दूसरी बार फतह होगा। 

यूआईटी सचिव अरूण हसीजा ने बताया कि जिला कलक्टर चेतन देवड़ा बुधवार 24 नवंबर की सुबह 9.15 बजे शहर की प्रमुख झील फतहसागर के गेट खोलकर खुशियों को छलकाएंगे।

हसीजा ने बताया कि हाल ही में हुई वर्षा से फतहसागर झील पुनः भरकर छलकने को आतुर है और उदयपुरवासियों के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा जब इस साल फतहसागर दूसरी बार छलकेगा। उन्होंने बताया कि फतहसागर झील के पुनः भर जाने से शहरवासियों में उत्साह का माहौल है वहीं पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News