फतहसागर पिछोला में 8-8 फिट पानी आया

बढ़ती गर्मी और मांग के बीच आकाेदड़ा बांध से छोड़ा पानी

 | 
फतेहसागर झील

लंबे इंतजार के बाद आखिर फतहसागर का गला तर होने लगा है। गर्मियाें में घटते जलस्तर और पानी की बढ़ती मांग काे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने ने अभी आकोदड़ा बांध से पानी डायवर्ट किया है। 10 दिन में पिछोला को 1.11 फीट और फतेहसागर को 1.9 फीट पानी देने के बाद आकोदड़ा बांध का जलस्तर अब महज डेढ़ फीट ही रह गया है। अब इसमें पानी नही लिया जा सकता। हालांकि नदी में बहाव जारी है। इसमें दोनों झीलों में एक-दो दिन में 1-2 इंच पानी और आने की उम्मीद है। अब 11 फीट क्षमता वाली पिछोला का जलस्तर 8.3 और 13 फीट की फतेहसागर का लेवल 8 फीट है।

जल संसाधन और जलदाय अधिकारियो के अनुसार दोनों झीलों में करीब दो महीने तक सप्लाई जितना पानी है। जून के आखिर तक मानसून शुरू हो जाएगा। ऐसे में पीने के पानी को लेकर कोई समस्या नही होगी। शहरी सप्लाई के लिए जलादय विभाग पिछोला से 26 एमएलडी और फतेहसागर से 14 एमएलडी पानी रोजाना लिफ्ट किया जाता है।

पिछोला और फतेहसागर पानी का लेवल

 आपको बता दे,गत 31 मई को आकोदड़ा का गेट खोलते समय 60 फीट भराव क्षमता के मुकाबले जलस्तर 36.4 फीट था,जबकि पिछोला 6.8 और फतेहसागर का लेवल 6.3 फीट था। अधिकारियो का यह भी कहना है की अगर जुलाई में मानसून अच्छा रहा तो ये दोनों प्रमुख झीले इस बार जल्दी भरने की आशा है। सप्लाई का पानी उठाने के बावजूद इनका जलस्तर 40 फीसदी रहने का अनुमान है।   

 

पारा 0.6 डिग्री गिरकर 37.8 पर तपिश बरकरार

 

शहर में शुक्रवार को मौसम साफ़ रहा। बीते 24 घंटे के मुकाबले दिन का पारा 0.6 डिग्री गिरकर 37.8 और रात का 1.4 डिग्री नरमी के साथ 25.6 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि इसके बावजूद गर्मी में रत्ती भर भी कमी नही हुई. धूप की तल्खी के चलते सड़क तपी रही। रात को भी गर्मी ने बेचेन किया। मौसम विज्ञान केंद्र,जयपुर के अनुसार इस सप्ताह में संभाग में मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है। तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।   


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News