फतहसागर ने सैलानियों को किया सतरंगी सैल्यूट

इस दृश्य को जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा ने क्लिक किया है

 | 
Fatehsagar

उदयपुर 9 जनवरी 2022 । अवकाश का दिन होने के कारण रविवार को फतहसागर झील पर बड़ी संख्या में सैलानी जुटे। 

इस दौरान फतहसागर पाल के पास स्थित फव्वारे से निकलने वाली जल बूंदों के बीच से जब सूर्य की किरणें गुजरी तो मनोहारी इंद्रधनुष का नज़ारा मानों सैलानियों को सतरंगी सैल्यूट देता नजर आया। सैलानियों ने भी इस नज़ारे का लुत्फ उठाया। 

इस दृश्य को जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा ने क्लिक किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News