उदयपुर के पंचायती राज उप चुनाव में पिता और पुत्र आमने सामने

लोसिंग गांव में बना चर्चा का विषय

 | 
Udaipur Zila Parishad

उदयपुर 14 अगस्त 2023। जिले की पंचायत समिति बड़गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल पंचायत समिति बड़गांव की ग्राम पंचायत लोसिंग में पंचायती राज उपचुनाव में पिता-पुत्र के साथ एक अन्य उम्मीदवार सरपंच पद के प्रत्याशी के रूप में फार्म दाखिल किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रेम शंकर जोशी और भरत जोशी दोनों के बीच पिता पुत्र का रिश्ता है। ऐसे में दोनों ने सरपंच पद उम्मीदवार हेतु आवेदन किया है। 

पिता पुत्र दोनों के सरपंच पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है हालांकि इनके अलावा एक अन्य हेमंत श्रीमाली ने भी सरपंच पद हेतु अपना फार्म दाखिल किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News