Chittorgarh : ग्रामीण सेवा शिविरों में अधिकारियों को मुख्यालय छोड़ने पर रोक

जिला कलक्टर ने वर्षा पूर्व नालों की सफाई और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

 | 
Collector Alok Ranjan orders strict action against illegal parking and directs dust control work on Chanderiya Road, Chittorgarh.

Udaipur Times News,चित्तौड़गढ़, 15 जून 2026

1. ग्रामीण सेवा शिविरों में अधिकारियों को मुख्यालय छोड़ने पर रोक

जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ग्रामीण सेवा शिविरों की व्यवस्थाओं, संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप योजनाओं एवं वर्षा पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि 15 जुलाई तक चलने वाले ग्रामीण सेवा शिविरों के दौरान अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। वहीं, नगर परिषद को वर्षा ऋतु से पूर्व सभी नालों और नालियों की सफाई प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य और अतिक्रमण हटाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। Chittorgarh News

2. तारबंदी योजना से किसान को राहत

ग्रामीण सेवा शिविर एवं ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम पंचायत घटियावली के किसान रामेश्वर लाल चारण को कृषि विभाग की तारबंदी योजना के तहत 400 मीटर तारबंदी कार्य के लिए 4 हजार रुपये का अनुदान मिला। तारबंदी होने से जंगली जानवरों से फसल को होने वाला नुकसान लगभग समाप्त हो गया है, जिससे उत्पादन और आय में बढ़ोतरी हुई है।

किसान ने योजना की सरल प्रक्रिया और विभागीय सहयोग के लिए राज्य सरकार एवं कृषि विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना से किसानों में नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है। Administrative News Chittorgarh

#Chittorgarh #ChittorgarhNews #Rajasthan #RajasthanNews #FarmerSuccess #Agriculture #CropProtection #GovernmentSchemes #RuralDevelopment #Ghatiawali #Kisan #AgricultureNews #FarmerWelfare #IndiaNews #GramRathCampaign

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News