फील्ड क्लब के चुनाव सम्पन्न, उमेश मनवानी सचिव और राकेश चोरडिया उपाध्यक्ष बने

जिसमे 3600 में से 1995 वोट डाले, बीते दो कार्यकाल से ज्यादा हुई वोटिंग 

 | 
field club

उदयपुर शहर के फील्ड क्लब के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। इसमें उमेश मनवानी सेक्रेट्री व राकेश चोरडि़या वाइस प्रेसिडेंट के तोर पर चुने गए। सेक्रेट्री पद पर चुने गए मनवानी 997 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ अनुज शर्मा से 459 वोट से विजयी रहे। 

वहीं वाइस प्रेसिडेंट पद पर चुने गए चोरडि़या ने 986 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भूपेन्द्र श्रीमाली से 228 वोट से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर कमल मेहता 1463 वोट लेकर सुरेन्द्र सिंह खंडूजा से 937 वोट से विजयी रहे। एक्जीक्यूटिव सदस्यों में सर्वाधिक अभिषेक कालरा को 1396 वोट मिले। 

सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हुए चुनावों में कुल 3600 में से 1995 सदस्यों ने मतदान किया। बीते दो कार्यकाल से ज्यादा वोट इस बार डाले गए। पांच बजे तक जो सदस्य वोटिंग के लिए पहुंचे, उन्होंने शाम 6.30 बजे तक वोट डाले। मतदान को लेकर फील्ड क्लब में सुबह से ही गहमागहमी रही। सभी दावेदार अपने-अपने तरीकों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करते नजर आए। दिनभर चले मतदान के बाद देर रात तक मतगणना होती रही। मध्यरात्रि के बाद रात 1 बजे परिणाम घोषित किये गये । वाइस प्रेसिडेंट मनवीर सिंह कृष्णावत ने बताया कि विजेता पदाधिकारियों को 1 अप्रेल को कार्यभार सौंपा जाएगा। 

उन्होंने बताया कि तीन पोलिंग बूथ बनाए गए थे। वोटिंग के बाद चार ग्रुप में बैठे तीन-तीन यानी 12 सदस्यों ने रिर्टनिंग अधिकारी के निर्देशानुसार मैन्यूअली बेलेट पैपर के 50-50 बंडलों की गिनती की। सबसे पहले एक्जीक्यूटिव सदस्यों, फिर कोषाध्यक्ष व वाइस प्रेसिडेंट के मत गिने गए, अंत में सेक्रेट्री के मतों की गणना की गई। 

चार पदों पर 21 दावेदार थे

फील्ड क्लब के लिए चार विभिन्न पदों के लिए 21 दावेदारों के बीच टक्कर हुई। इसमें वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेट्री, कोषाध्यक्ष व एक्जीक्यूटिव सदस्यों के लिए चुनाव हुए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News