Udaipur Times, Independence Day: उदयपुर संभाग मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह को लेकर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास गुरूवार को गांधी ग्राउंड में हुआ।
जिला कलक्टर के निर्देशन में मुख्य समारोह को लेकर की गई तैयारियों का मिनट टू मिनट पूर्वाभ्यास किया गया।
एनएसएस के लाइजनिंग ऑफिसर प्रेमशंकर श्रीमाली की अगुवाई में ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट की सलामी, शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों का अवलोकन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
इस अवसर पर संचित निरीक्षक गुलाबसिंह कटारा, वल्लभनगर थानाधिकारी पुनाराम सहित प्रशासन, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।