अर्बन स्क्वायर मॉल में आग की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची कई एजेंसियां

शाम करीब 4:30 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि अर्बन स्क्वायर मॉल में भीषण आग लग गई है और दूसरी मंजिल पर करीब 80 से 100 लोग फंसे हुए हैं

 | 
Fire at Urban Square Mall Udaipur

 

Udaipur Times News, Mock Drill Udaipur, Urban Squre Mall , उदयपुर 19 अगस्त 2026 -बुधवार शाम करीब 4:30 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि अर्बन स्क्वायर मॉल में भीषण आग लग गई है और दूसरी मंजिल पर करीब 80 से 100 लोग फंसे हुए हैं।

सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दलों में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़ के आदेश और नागरिक सुरक्षा विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी धनेंद्र कश्यप के दिशा-निर्देशन में टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि मॉल में आग लगने की घटना वास्तविक नहीं, बल्कि मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। Udaipur News

आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों और आपसी समन्वय को परखने के लिए यह मॉक अभ्यास आयोजित किया गया था। Fire at Urban Squre Mall Udaipur 

मॉक ड्रिल के दौरान नगर निगम, पुलिस, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों की टीमों ने हिस्सा लिया।

अभ्यास के दौरान आग लगने और लोगों के फंसे होने की सूचना पर किस तरह तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाए, इसका प्रदर्शन किया गया। Mock Drill Udaipur 

सिविल डिफेंस टीम में वाहन चालक प्रकाश राठौड़, फायरमैन हीरालाल प्रजापत और सचिन कंडारा तथा रेस्क्यूअर भवानी शंकर वाल्मीकि, विष्णु राठौर, नरेश चौधरी और कैलाश गमेती सहित अन्य जवान मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों, रेस्क्यू क्षमता और आपसी समन्वय को परखा गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News