अरावली पैथ लैब में लगी भीषण आग

जनहानि की कोई खबर नहीं लेकिन 7-8 लाख का सामान जलकर ख़ाक

 | 
aravali path labs

उदयपुर 28 अक्टूबर 2024। शहर के हॉस्पिटल रोड पर स्थित अरावली पैथ लैब में भीषण आग लग गई।  आग से फिलहाल जनहानि की कोई खबर नहीं है लेकिन आग से लैब में रखा सामान जल गया। 

aravali path labs

फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।  आग बुझाने के लिए नगर निगम का दमकल मौके पर पहुँच गया है और आग बुझाने में लगा हुआ है।  

aravali path labs

बताया जा रहा है की आग लगने के समय लैब में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई अन्यथा कोई आग में लपेटे में आ सकता था। हालाँकि आग से लैब में रखे सामान को नुकसान हुआ है। फिलहाल आग से 7 से 8 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। 

aravali path labs

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News