उदयपुर के ताहेरी अपार्टमेंट में भीषण आग रहवासियों ने केमिकल स्टोरेज और अवैध कमर्शियल गतिविधि पर उठाए सवाल

अपार्टमेंट में आग से मची अफरा-तफरी

 | 
“Fire incident at Taheri Apartment in Udaipur’s Loha Bazaar area as residents allege chemical storage on the ground floor led to the blaze.”

उदयपुर 16 मई 2026 - शहर के लोहा बाजार झरिया मार्ग पर बने रेजिडेंशियल ताहेरी अपार्टमेंट में 14 मई को भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया।  हालांकि इस घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।  घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का आरोप है की आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक ऑफिस में रखे केमिकल की की वजह से लगी। बिल्डिंग में रहने फ़िरोज़ अली का कहना है की बिल्डिंग एक रेजिडेंशियल अपार्टमेंट है और इसमें 12 फ्लैट्स है जिसमे 12 परिवार जिनमे बच्चे बूढ़े सभी शामिल है रहते है। फ़िरोज़ का कहना है की इन 12 परिवारों में से ज्यादातर परिवार पिछले 26 सालों से इस अपार्टमेंट में रहते हैं। 

फ़िरोज़ का कहना है की 6 महीने पहले ग्राउंड फ्लोर पर एक व्यक्ति द्वारा अपार्टमेंट की सीढ़ियों के पास अपना ऑफिस लगाया गया जिसमे उसने कुछ केमिकल का भंडारण करना शुरू किया, कुछ समय बाद उसने और उसके स्टाफ ने केमिकल से भर ड्रम और बॉटल्स सीढ़ियों पर और अपार्टमेंट में रह रहे परिवारों के इलेक्ट्रिक मिटर के पास रखना शुरू किया। कुछ समय के बाद उसने अपने इस ऑफिस में एयर कंडीशनर (AC) लगवाया जिसका आउटर उसने सीढ़ियों की दिवार पर लगवा दिया। जब उसने इस बात से मना किया गया तो उसने सब को धमकाया और किसी की बात नहीं मानी जिसका परिणाम ये रहा की केमिकल की मौजूदगी की वजह से अपार्टमेंट में आग लग गई। 

अब अपार्टमेंट के लोगों ने इस घटना के बाद पुलिस को इस पुरे मामले को लेकर रिपोर्ट दी है और कार्यवाही की मांग की है।  साथ ही सभी ने प्रशासन से भी इस रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में जबरन चल रही कमर्शियल एक्टिविटी को बंद करवाने की मांग की है।  

#Udaipur #UdaipurNews #LohaBazaar #TaheriApartment #FireIncident #BreakingNews #Rajasthan #UdaipurCity #LocalNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News