उदयपुर के हाथिपोल क्षेत्र मे भवन मे लगी आग
दमकल की टीम ने आग को काबू , घटना के बाद लोगों की लगी भीड़
Udaipur Times News, Fire Errupts in shop, उदयपुर 2 नवंबर 2026 । शहर के हाथीपोल क्षेत्र में कन्हैया मिष्ठान के निकट खेजड़ी वाली पोल स्थित एक भवन में अचानक आग लगने से इलाके में हलचल मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया। Fire Incident in Udaipur
फिलहाल भवन में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।