सलूम्बर के नागदा बाजार में भीषण आग

कपड़े की दुकान और मकान जलकर खाक

 | 
Salumbar Fire Incident

सलूम्बर 9 जून 2025 | ज़िले में देर रात नागदा बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान और उससे लगे मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया, वहीं मकान के रसोईघर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। धमाके से आस-पास के मकानों में दरारें आ गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया गया।

नगर परिषद की दमकल टीम को तुरंत बुलाया गया, जिसने एएसआई मनोहर सिंह, कॉन्स्टेबल अशोक बिश्नोई और अन्य कर्मचारियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर डिप्टी हेरम्भ जोशी, तहसीलदार डॉ. मयूर शर्मा और थाना अधिकारी मनीष खोईवाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया।

अभी तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और आग की जांच की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News