उदयपुर के शुभग्रह अपार्टमेंट के फ्लैट में भीषण आग

फर्नीचर और कीमती सामान जलकर राख

 | 
Fire in Apartment

Udaipur Times News, Fire Errupts in Apartment, उदयपुर 14 अक्टूबर 2026 -  अंबामाता थाना क्षेत्र के न्यू फतहपुरा स्थित शुभग्रह अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बीती रात भीषण आग लग गई। आग से फ्लैट में रखा फर्नीचर, कपड़े, एसी, कूलर, अलमारियां और बेड सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।

गनीमत रही कि घटना के समय फ्लैट बंद था और अंदर कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट में रहने वाले भाजपा नेता दिलीप सिंह राठौड़ ने फ्लैट की खिड़की से धुआं निकलते देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। Udaipur News 

उन्होंने एहतियात के तौर पर पूरे अपार्टमेंट की बिजली भी बंद करवा दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि फ्लैट में किराएदार रहते हैं, जो घटना के समय नौकरी पर गए हुए थे।

सूचना मिलने पर वे भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। Massive Fire Errupted in Apartment 

दिलीप सिंह राठौड़ के अनुसार, अपार्टमेंट में आग बुझाने के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था भी नहीं है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News