Udaipur Times, Accident News, Udaipur Pune Bus Fire: उदयपुर से पुणे जा रही एक निजी स्लीपर बस मे कल सुबह करीब 7:20 बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अचानक अचानक आग लग गई। गनीमत रही की हादसे मे सभी यात्री सुरक्षित बच गए। Udaipur Pune Bus Fire
हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस उदयपुर से पुणे जा रही थी और एक्सप्रेसवे की पुणे जाने वाली लेन पर चल रही थी। इसी दौरान बस में आग लग गई। मौके पर ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किनारे लगाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। Udaipur Pune Bus Fire
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस के AC)सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी। आग लगते ही बस में मौजूद यात्रियों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने समय रहते बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।