उदयपुर 8 अप्रैल 2023 । शनिवार सुबह शहर के दो इलाकों में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसमें पहली घटना फतहपुरा चौराहे पर स्थिति एक नॉन वेज कार्नर (फ्रेश काका) में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 8.15 बजे हुई, जिसकी सूचना विभाग को 8.25 बजे मिली।
सूचना मिलने पर नगर निगम के दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनिट के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। विभाग के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार गनीमत रहीं की घटना के दौरान कोई जन हानी नही हुई, लेकिन दूकान में रखा कुछ सामान जल गया।
विभाग के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नही चल पाया हैं लेकिंग संभवतः शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण मना जारहा हैं।
वहीं दूसरी घटना शहर के झरिया मार्ग लोहा बाजार स्थिति दुकानों के पीछे हुई, जहां दुकानों के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई, आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया, हालांकि झाड़ियों में आग लगने और सही समय पर उस पर काबू पा लेने से कोई बड़ा हादसा नही हुआ।
सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुँचने वालों में दमकल की गाड़ी का चालक सुखलाल टांक, फायर मेन कैलाश यादव, विजेंद्र जाट और पवन शामिल हैं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal