पेसिफिक मेडिकल हॉस्पीटल एंड कॉलेज में आग
गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई
| Jan 7, 2023, 17:31 IST
उदयपुर। भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल हॉस्पीटल एंड कॉलेज में शनिवार को आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने की सूचना पर 4 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। इधर, कलेक्टर के आदेश पर कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार पेसिफिक हॉस्पीटल एंड मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल पर बने रेडियोलॉजी विभाग में भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मरीज और उनके तीमारदार भी हॉस्पीटल से बाहर निकल गए।
इधर, सूचना पर फायर बिग्रेड की 4 गाडिय़ां हॉस्पीटल पहुंची और आग को काबू करने का प्रयास करती रही। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
