झल्लारा में बाइक शोरूम में लगी भीषण आग

शो रूम में रखी करीब 100 बाइकों के जलकर खाक होने का अनुमान

 | 
fire at bike showroom

उदयपुर 29 अक्टूबर 2022 । ज़िले के झल्लारा थाना क्षेत्र के इंटाली खेड़ा कस्बे में देर रात एक बाइक शोरूम में भीषण आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। आग से शोरूम में रखी बाइक्स और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।   

fire bike showroom

आग लगने की सूचना झल्लारा थाने से हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंग वगैरह तुरंत मौके पर पहुंचे। शो रूम में रखी करीब 100 बाइकों के जलकर खाक होने का अनुमान है। घटना में शोरूम मालिक को लाखों के नुकसान का होने अनुमान लगाया जा रहा है। 

fire in bike showroom

आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट से हादसा होना माना जा रहा है। जबकि झल्लारा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News