फिरोज़ बने प्रतापगढ़ ज़िला अल्पसंख्यक विभाग प्रभारी

प्रतापगढ़ में कांग्रेस ने अल्पसंख्यक संगठन को मजबूत किया महत्वपूर्ण नियुक्ति के साथ
 | 

उदयपुर 26 सितंबर 2025- कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के आदेश और मार्गदर्शन तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष, मदरसा बोर्ड चेयरमैन एवं राज्य मंत्री एमडी चोपदार के नेतृत्व में चल रहे कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत उदयपुर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजसेवी फिरोज़ ख़ान अब्बासी को प्रतापगढ़ ज़िला अल्पसंख्यक विभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है।

फ़िरोज़ ख़ान अब्बासी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं और पूर्व में ए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव रह चुके हैं।  सामाजिक और राजनीतिक जीवन में उनकी सक्रिय भागीदारी हमेशा संगठन के लिए प्रेरणा रही है। उनकी सरल, मिलनसार और संघर्षशील छवि के कारण वह हर दिल अज़ीज़ माने जाते हैं।

वह एक मज़बूत राजनीतिक परिवार से आते हैं, जिनके अनुभव का लाभ संगठन को मजबूती देने में मिलेगा। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह का माहौल है।

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी और प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति पार्टी और समाज, दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर उदयपुर लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, उदयपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपाध्यक्ष रियाज़ हुसैन, उपाध्यक्ष मोहम्मद अयुब, युवा नेता मुस्तफ़ा शेख़ और समाजसेवी अनीस अब्बासी का भी विशेष आभार जताया गया। यह जानकारी एनएसयूआई के नेशनल वाइस चेयरमैन ए.आर. इज़हार हुसैन ने दी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal