Udaipur Times, Kanda Express: देश मे चीनी की मिठास कम होने के बाद त्योहारी सीजन मे अब प्याज ग्राहिणियों के आँसू निकाल रहा है। बढ़ती प्याज की कीमतों और बाजारों मे प्याज की सप्लाई के लिए पहली ‘कांदा एक्सप्रेस’ महाराष्ट्र के नासिक से नई दिल्ली के लिए कल बुधवार को रवाना हो चुकी है। जो की आज गुरुवार रात नई दिल्ली पहुँच जाएगी। Kanda Express
चालू वित्त वर्ष में नासिक से नई दिल्ली तक कांदा एक्सप्रेस के माध्यम से प्याज की खेप का परिवहन शुरू हो गया है। पहली कांदा एक्सप्रेस नासिक से रवाना हो चुकी है और इसके दिल्ली-NCR पहुंचने की उम्मीद है। Kanda Express
‘कांदा एक्सप्रेस’ की पहल उत्पादक क्षेत्रों से उपभोग केंद्रों तक बफर प्याज की आवाजाही के लिए एक प्रभावी लॉजिस्टिक हस्तक्षेप के रूप में उभरी है। वर्ष 2024-25 के दौरान, 14 रेलवे रेक के माध्यम से लगभग 12,000 मीट्रिक टन प्याज को पांच शहरों तक पहुंचाया गया। वर्ष 2025-26 के दौरान परिचालन का काफी विस्तार हुआ, जिसमें 86 रेलवे रेक के माध्यम से लगभग 88,000 मीट्रिक टन प्याज को देशभर के 16 शहरों तक पहुंचाया गया। Kanda Express
इसी बीच, अन्य प्रमुख उपभोग केंद्रों चेन्नई, कोलकाता, एर्नाकुलम, गुवाहाटी, वाराणसी, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, जम्मू और अमृतसर तक सड़क परिवहन के माध्यम से भी प्याज की आपूर्ति की जा रही है। हाइब्रिड परिवहन मॉडल मौजूदा बाजार की आवश्यकताओं के आधार पर बफर प्याज को उपभोग केंद्रों तक समय पर पहुंचाने में सहायक होगा।