अश्विनी बाजार में पहले मॉडर्न शौचालय का हुआ लोकार्पण

शहर में और बनेंगे 9 मॉडर्न शौचालय

 | 
modern toilet

उदयपुर 6 अक्टूबर 2023। उदयपुर में शुक्रवार को पहले मॉडर्न शौचालय का नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी द्वारा लोकार्पण किया गया। नगर निगम उपमहापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि उदयपुर शहर में 10 मॉडर्न शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। शुक्रवार को अश्वनी बाजार में निर्मित पहले मॉडर्न शौचालय का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। मॉडर्न शौचालय पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। मॉर्डन शौचालय में महिला एवं पुरुष के साथ साथ दिव्यांग हेतु भी अलग व्यवथा की गई है। 

9 और बनेंगे शहर में मॉडर्न शौचालय

नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 9 और मॉडल शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। इसमें अमल का कांटा, काली बावड़ी, मुखर्जी चौक, जरिया मार्ग पर मॉडर्न शौचालय का कार्य प्रगतिरत है, जल्द ही और अन्य स्थान भी तय कर इस वित्तीय वर्ष के पहले इनका कार्य संपूर्ण करवा दिया जाएगा जिससे शहर वासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

सुलभ द्वारा 30 वर्षो तक किया जाएगा मेंटेन

नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि शहर में बन रहे सभी मॉडर्न शौचालय के मेंटेनेंस का कार्य सुलभ द्वारा अगले 30 वर्षों तक किया जाएगा। इस दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, गार्ड इत्यादि सुलभ द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सिद्धार्थ शर्मा, राजेंद्र परिहार, आकाश वागरेचा, रेखा क्षेत्रीय पार्षद ऊंटवाल, अश्वनी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष जयेश चंपावत, अनीस मियांजी, कुसुम पवार, शीतल गुप्ता, रजनी टेलर, मनोरमा गुप्ता, अरविंद भंडारी, करण सिंह गोयल, अशोक बाटा, निगम स्वास्थ अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News