कोहरे का असर:1 से 2 घंटे लेट हुई हैदराबाद और राजकोट की फ्लाइटें

निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे की जगह दोपहर 12:30 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हो सकी

 | 
Flights delayed Udaipur Airport

उदयपुर, 2 दिसंबर 2023 । मौसम तेज़ी से बदल रहा है। सुबह-सुबह कोहरा छाने के साथ तापमान भी नीचे जा रहा है। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर खराब मौसम की वजह से लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी उड़ानें प्रभावित रहीं।

सुबह 8 से 10 बजे तक दिल्ली, मुंबई, जयपुर की फ्लाइट्स का निर्धारित समय पर आवागमन रहा। लेकिन सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक घने बादल छाने से दृश्यता 150 मीटर से कम रह गई, इसकी वजह से हैदराबाद की फ्लाइट 6ई0981 निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे की जगह दोपहर 12:30 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हो सकी। वहीं राजकोट की फ्लाइट भी 1 घंटे की देरी से उदयपुर से उड़ान भर सकी। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News