अब भी नहीं जागे तो बड़गांव में बाढ़ के हालात बनना तय है

प्रशासन की लापरवाही की वजह से बड़गांव मे पानी भरा

 | 
badgaon

उदयपुर 10 मई 2024 । उदयपुर विकास प्राधिकरण के इंजीनियर्स को बार बार आगाह करने के बावजूद बड़गांव में 60 फीट रोड पर नाली और क्रॉस बनाने के काम में उदासीनता बरती जा रही। 

badgaon

उस कारण आज बेमौसम की बारिश में ही कई घरों में, एटीएम रूम, पोस्ट आफिस बड़गांव, सहकारी समिति,कॉपरेटिव बैंक परिसर में बारिश का पानी घुस गया। निकासी सही नहीं होने से सड़क पर भी जगह जगह पानी भरने से लोग परेशान हुए। 

badgaon

badgaon

कछुआ चाल से चल रहा बड़गांव रोड चौड़ा करने का कार्य आम जन परेशान

बड़गांव में इन दिनों रोड चौड़ा करने का कार्य चल रहा है लेकिन सड़क का कार्य कछुआ गति से चल रहा है अगर काम की स्पीड यही रही तो मानसून के दौरान बड़गांव में बाढ़ के हालात बनेंगे। इसकी जिम्मेदारी उदयपुर विकास प्राधिकरण की रहेगी।

badgaon

badgaon

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News