Blinkit स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट
Udaipur Times, Food Safety Campaign, Jaipur News: राजस्थान मे “शुद्ध आहार-मिलावट पर वार” अभियान के ऑनलाइन फूड एवं ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के स्टोर्स एवं वेयरहाउस की भी सघन जांच के तहत जयपुर के आदर्श नगर स्थित ब्लिंकिट (Blinkit) के डार्क स्टोर पर केंद्रीय दल ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। Food Safety Campaign
कार्रवाई के दौरान करीब 800 पैकेट डेयरी उत्पाद सहित बड़ी मात्रा में खराब एवं अवधि पार खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई गई। केंद्रीय टीम ने फतेह टीबा, आदर्श नगर स्थित ब्लिंकिट वेयरहाउस (डार्क स्टोर) का निरीक्षण किया। Jaipur News
निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज में रखे जाने वाले खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण के लिए निर्धारित तापमान मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। जिन खाद्य पदार्थों को 5 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर रखा जाना चाहिए, उन्हें जिस कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था, वहां तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस पाया गया। Raid on Blinkit Store
खाद्य सामग्री के निर्धारित तापमान से अधिक तापमान पर रखे जाने के कारण इनके असुरक्षित एवं दूषित होने की आशंका को देखते हुए खाद्य कारोबारकर्ता की सहमति से करीब 800 पैकेट मिल्क प्रोडक्ट मौके पर ही नष्ट करवाए गए।
निरीक्षण के दौरान करीब 24 पैकेट अमूल बटर, 60 बोतल बॉम्बे बंटा जूस, लो-फैट दूध के 11 पाउच, ट्रॉपिकाना जूस, काउ घी का पैकेट तथा करीब 1400 मिलीलीटर अमूल टोंड मिल्क सहित क्षतिग्रस्त एवं अवधि पार खाद्य सामग्री भी पाई गई। विभागीय टीम द्वारा उक्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। Raid on Blinkit Store
निरीक्षण के दौरान डार्क स्टोर एवं कोल्ड रूम के आसपास पान मसाला एवं जर्दा थूकने के निशान पाए गए। दीवारों पर गंदगी एवं थूक के निशान भी मिले। खाद्य सामग्री रखने के लिए लगाए गए कई लोहे के रैक टूटे हुए, गंदे एवं जंग लगे पाए गए। Raid on Blinkit Store
डार्क स्टोर में एयर कर्टेन भी नहीं लगा हुआ था। डस्टबिन के स्थान पर खुली प्लास्टिक की बाल्टी का उपयोग किया जा रहा था। खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल परीक्षण संबंधी रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं पाए गए तथा खाद्य हैंडलर्स द्वारा ग्लव्स का उपयोग नहीं किया जा रहा था।
इसके अतिरिक्त डीप फ्रिज में पानी भरा हुआ मिला तथा कुछ फूड प्रोडक्ट क्षतिग्रस्त स्थिति में पाए गए। अधिकारियों ने स्टोर प्रबंधन को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण एवं स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। Raid on Blinkit Store
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिल्क, फूड घी एवं पेपरबोट कार्बोनेटेड वाटर के एक-एक सैंपल खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की मिलावट अथवा खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित फर्म एवं ऑनलाइन कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। Raid on Blinkit Store
निरीक्षण के दौरान पाई गई विभिन्न कमियों के संबंध में संबंधित प्रतिष्ठान को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन माध्यम से खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने वाले स्टोर्स एवं वेयरहाउस पर भी खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन अनिवार्य है।