BRICS मीटिंग में हिस्सा लेने विदेशी मेहमान पहुंचे उदयपुर

 | 
BRICS Meeting Udaipur

 

Udaipur Times, BRICS Meeting Udaipur: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा BRICS देशो के Heads and Senior Officials of Competition Authority का सम्मलेन कल 8 अगस्त 2026 को उदयपुर के ताज फतह प्रकाश पैलेस में आयोजित हो रहा है। 

इस सम्मलेन में भाग लेने BRICS देशो के लगभग 15 प्रमुख अधिकारी एवं अतिथि उदयपुर पहुँचना शुरू हो गए है।  एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानो का स्वागत पयर्टन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना द्वारा किया किया गया। 

संयुक्त निदेशक (आर्थिक) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उदयपुर एयरपोर्ट पर विदेशी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर, फूल माला पहनाकर मेवाड़ी परंपरा के अनुसार किया गया।  इस अवसर पर अतिथियो के स्वागत में लोक नृत्य भी किया गया।    

उल्लेखनीय है विदेशी मेहमान आज शहर के पर्यटन स्थलों का अवलोकन करेंगे।  वहीँ कल 8 अगस्त को BRICS देशो के Heads and Senior Officials of Competition Authority का सम्मलेन होगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News