वन विभाग ने लेपर्ड को मारी गोली

हालांकि, वन विभाग ने पुष्टि नहीं की है कि ये वही आदमखोर लेपर्ड है। 
 | 
leopard shot dead

उदयपुर 18 अक्टूबर 2024। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार आज शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम ने शहर से 10 किलोमीटर दूर मदार इलाके में एक लेपर्ड को गोली मार दी। सूत्रों के अनुसार इसी लेपर्ड ने बीते एक महीने में 10 लोगों का शिकार किया था। 

हालांकि, वन विभाग ने पुष्टि नहीं की है कि ये वही आदमखोर लेपर्ड है। लेपर्ड को शहर के नजदीक मदार इलाके में गोली मारी गई है। इसी इलाके से करीब एक किलोमीटर दूर दो दिन पहले दो महिलाओं पर लेपर्ड ने अटैक किया था। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News