बर्ड विलेज मेनार में वन विभाग का नवाचार

जगह-जगह बनवाई अठखेलियां करते परिंदों की पेंटिंग

 | 
bird village menar

उदयपुर,12 दिसंबर। बर्ड विलेज मेनार में आने वाले पर्यटकों को गांव तक पहुंचाने के लिए साइन बोर्ड लगाने के बाद अब जगह-जगह पक्षियों की पेटिंग बनाई गई है। 

वन विभाग ने यह नवाचार पक्षी मित्रों की मांग पर वेटलैंड्स पर पाए जाने वाले के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया है। पक्षी प्रेमी दर्शन मेनारिया ने बताया कि इन प्रयासों से स्थानीय लोग इन परिंदों के प्रति और जागरूक होंगे। इसके साथ ही मेनार में पर्यटकों के लिए बर्ड व्यू पॉइंट का निर्माण भी किया गया है। ढंढ तालाब के बैक वाटर क्षेत्र में स्थित व्यू पॉइंट से जलाशय का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

इसमें मेनार लेक कॉम्प्लेक्स में पाए जाने वाले सारस क्रेन की सुंदरता तो राजहंस की अठखेलियां, ठठरे की टुक-टुक तो पेलीकन का पाउच, स्ट्रॉबेरी फिंच की लालिमा तो बार हेडेड गुज और फ्लेमिंगो का श्वेत सौंदर्य, नीलकंठ की उड़ान से लेकर लिटल रिंग्ड प्लोवर के पंखों का छाता आदि के दृश्य तैयार किए गए हैं।

बता दें कि मेनार में 200 प्रजातियों के साइबेरिया, रूस, कजाकिस्तान सहित कई देशों के प्रवासी पक्षी आते हैं। यह पक्षी 5000 किलोमीटर तक की यात्रा करके यहां पहुंचते हैं। सर्दियां खत्म होने तक यानी मार्च तक यहां ठहरेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News