उदयपुर 19 अप्रैल 2024। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 20 अप्रेल शनिवार सांय 4 बजे शोभागपुरा उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय के पास कांग्रेस प्रत्याशी ताराचन्द मीणा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सभा में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रधान, सरपंच, पूर्व सरपंच, एन एस यू आई पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सभा में ज्यादा से ज्यादा जन सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है।