पूर्व सीएम गहलोत ने गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली

डॉ. व्यास  गणगौर का पूजन कर रही थीं। तब उनकी चुन्नी में आग गई थी।
 | 
cm gehlot

उदयपुर 4 अप्रैल 2025। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहमदाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के परिवारजनों से मिलकर गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके परिवारजनों से मुलाकात की।

अहमदाबाद के जाइडस हॉस्पिटल में गहलोत गुरुवार रात को पहुंचे। गहलोत ने हॉस्पिटल में गिरिजा व्यास के भाई उदयपुर शहर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा से मिलकर गिरिजा के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। गहलोत के साथ राजस्थान विधानसभा के पूर्व स्पीकर डॉ. सीपी जोशी भी साथ थे।

उल्लेखनीय है कि 31 मार्च को उदयपुर के देत्यमगरी स्थित डॉ. व्यास के आवास पर वे गणगौर का पूजन कर रही थीं। तब उनकी चुन्नी में आग गई थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News