पूर्व सीएम अशोक गहलोत कोविड और स्वाइन फ्लू से संक्रमित

डॉक्टरों की देखरेख में अब उनके स्वाथ्य में थोड़ा सुधार है

 | 
cm ashok gehlot

उदयपुर, 5 फरवरी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना के साथ-साथ स्वाइन फ्लू की चपेट में भी आ गए हैं। उन्हें चार-पांच दिन से बुखार था। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में कोरोना के साथ-साथ उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि भी हुई है।

एसएमएस के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि गहलोत को आईडीएच सेंटर में भर्ती किया गया है। लेकिन डॉक्टरों की देखरेख में अब उनके स्वाथ्य में थोड़ा सुधार है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार गहलोत को जब देर रात अस्पताल लेकर आए तब प्रारम्भिक जांच में ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवल 85-90 के बीच में था। उनकी ऑक्सीजन लेवल 90 प्रतिशत से नीचे गिर गया था और बाद में 88 प्रतिशत तक पहुंच गया था।

ऐसी स्थिति में ऑक्सीजन सही मात्रा में बॉडी टीशू तक नहीं पहुंच पाता। पिछले 5-7 दिनों से उन्हें बुखार भी था। अस्पताल लाने के बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सपोर्ट पर रखा गया और अब उनका ऑक्सीजन लेनल 96 फीसदी पर बना हुआ है।

d

उधर अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 2 फरवरी की रात कोविड एवं स्वाइन फ्लू की परेशानी के कारण मुझे SMS अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। आप सभी की शुभकामनाओं से पहले की तुलना में स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। डॉक्टर्स के अनुसार शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा। आप सभी का शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News