‌पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

उदयपुर भाजपा शहर और देहात के कई नेताओं ने वसुंधरा से बनाई दूरी

 | 
ex cm

उदयपुर 13 अप्रैल 2023 भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को उदयपुर पहुंची। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर वसुंधरा राजे के पहुंचने के बाद भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया हालांकि इस मौके पर उदयपुर शहर और देहात के कई नजर नहीं आए।

डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट के बाहर निकलने के बाद पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व महापौर रजनी डांगी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, रविन्द्र श्रीमाली सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने राजे का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपाइयों ने वसुंधरा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

vasundhara raje

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो महीने में दूसरी बार मेवाड़ वागड़ के दौरे पर आई है। इससे भारतीय जनता पार्टी में खलबली मची हुई है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के मेवाड़ दौरे के बाद वसुंधरा का वागड़ और मेवाड़ का दौरा करना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। दिसंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वसुंधरा का सक्रिय होना कहीं न कहीं प्रदेश भाजपा में कई समीकरणों में बदलाव देखे जा सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News