पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अल्प प्रवास पर उदयपुर में

दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन पर संवेदना व्यक्त की

 | 
vasundhra raje

उदयपुर 21 नवंबर 2024। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अपने अल्प प्रवास पर उदयपुर आई। जहां वे समोर बाग पहुंची और मेवाड़ राजघराने के वरिष्ठ सदस्य दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन पर संवेदना व्यक्त की। 

इस दौरान राजसमंद सांसद महिमा कुमारी और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। 

इस मोके पर शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा और उदयलाल डांगी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News