पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने उदयपुर में मंदिरो में किये दर्शन

देबारी स्थित प्रसिद्ध घाटा वाली माताजी मंदिर पहुंचीं

 | 
vasundhara raje

उदयपुर 26 सितंबर 2025। नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार सुबह उदयपुर प्रवास के दौरान देबारी स्थित प्रसिद्ध घाटा वाली माताजी मंदिर पहुंचीं। सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचकर उन्होंने माता रानी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के दौरे पर जब भी वसुंधरा राजे आती हैं, तो वह यहां के प्रमुख मंदिरों में दर्शन करना नहीं भूलतीं।  राजे ने पूजा-अर्चना की और माता से प्रदेश की खुशहाली, जनता की समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना की।

इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इससे पहले भी वसुंधरा राजे घाटा वाला माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुकी है और अब नवरात्रि में उदयपुर प्रवास के दौरान घाटा वाली माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए।