बुजुर्ग बोझ नहीं हमारी संपत्ति - रामनाथ कोविंद

उदयपुर में हुए समारोह में शामिल हुए पूर्व राष्ट्रपति कोविंद 

 | 
Ramnath Kovind in Udaipur

उदयपुर, 08.04.24 -  पूर्व राष्ट्रपति और वन नेशन वन इलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद आज उदयपुर के तारा संस्थान के कार्यक्रम में शामिल हुए।

 उन्होंने यहां वृद्धजनों के बीच कुछ समय बिताया और उनके गीत और अनुभव भी सुने। कोविंद यहां सपत्नीक हिरण मगरी सेक्टर 14 में तारा सेवा संस्थान के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मां द्रोपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम में पहुंचे। 

वे सबसे पहले यहां पर वृद्धजनों से मिले। उन्होंने वृद्धजनों के विचार और अनुभव सुने। एक वृद्ध ने उनको अपनी रचना भी सुनाई।

 कोबिंद ने वृद्धजनों ने बातचीत में उनके अनुभव और संस्थान की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।  संस्थापक अध्यक्ष कल्पना गोयल ने स्वागत करते हुए कहा कि हमारे आग्रह पर कोविंद ने स्वीकृति दे दी और हमारा सपना पूरा साकारा हो गया है।

इस मौके पर रामनाथ कोबिंद के सामने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध लोगो ने देश के महान पुरुषो की वेशभूषा में फैशन शो भी किया जिसे कोबिंद ने खासा सराहा। रामनाथ कोबिंद ने संस्थान के कार्यों की प्रशंसा की।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News