कांजी का हाटा में चार और पॉजिटिव पाए गए

कांजी का हाटा में चार और पॉजिटिव पाए गए 

देर रात मिले होम गार्ड जवान की माँ, पत्नी, कज़िन भाई और पड़ौसी मिले पॉजिटिव 
 
 
कांजी का हाटा में चार और पॉजिटिव पाए गए
लेकसिटी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 20, रेड जोन में आने की बढ़ी सम्भावना 
 

उदयपुर 7 मई 2020। आज देर रात शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले क्षेत्र कांजी का हाटा में एक 30 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसी परिवार के 4 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए। आज जो पॉजिटिव मिले उनमे होमगार्ड जवान की पत्नी, उसकी माँ, एक कज़िन भाई और पड़ौसी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।   जबकि परिवार के अन्य लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। 

उल्लेखनीय है की कांजी का हाटा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्र का निवासी होमगार्ड जवान पॉजिटिव पाया गया। इस प्रकार उदयपूर में अब कुल 20 पॉजिटिव केस है अतः उदयपुर के रेड जोन में आने की सम्भावना बढ़ गई है। हालाँकि इस बारे में अभी तक कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है। जबकि सूरजपोल के कांजी का हाटा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

होमगार्ड जवान और उनके पोस्टिव पाए गए रिश्तेदारों के क्लोज़ कांटेक्ट को तलाश कर उनके सैंपल लिए जा रहे है।  वहीँ सक्रमित इलाके के मकान को सेनेटाइज़ेशन किया गया जबकि 1 किमी के दायरे में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal