नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क दिव्यांग विवाह की तैयारियां शुरू

इस विवाह में 51 दिव्यांग व निर्धन जोड़े परिणय -सूत्र में बंधेगे

 | 
narayan seva sansthan

उदयपुर 20 अगस्त 2022 । नारायण सेवा संस्थान के तत्वाधान में 28 -29 अगस्त को होने वाले 38वें  सामूहिक निर्धन एंव दिव्यांग विवाह की तैयारियों को अन्तिम रूप  दिया जा रहा है। 

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में शनिवार को हुई तैयारी समिति की बैठक में व्यवस्था की दृष्टि से विभिन्न समितियों का गठन किया गया। सेवा महातीर्थ बड़ी में आयोजित इस विवाह में 51 दिव्यांग व निर्धन जोड़े परिणय -सूत्र में बंधेगे। इस आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में अतिथि भी भाग लेंगे। वर-वधूओं के परिजनों के पंजीयन का कार्य पूरा किया जा चूका है। 

अग्रवाल ने बताया की आयोजन की सफलता के लिए अतिथि पंजीयन समिति, स्वागत समिति,यातायात समिति, आवास एंव भोजन समिति, पाण्डाल एंव पंजीयन समिति, उपहार समिति, सुरक्षा समिति, प्रचार -प्रसार आदि समितियों का गठन किया गया है। विवाह में शामिल होने वाले वर-वधूओं, अतिथियों आदि के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगा होना आवश्यक होगा।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News