Salumber: राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू
कक्षा 6 से 10 तक की पात्र छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा, आवास, कंप्यूटर प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं
Udaipurt Times News, Salumber News, Education News, सलूंबर, 1 जुलाई 2026 । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उदयपुर खुशबू शर्मा ने बताया कि उदयपुर जिले में संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में बालिकाओं को शिक्षा के अनुकूल वातावरण में प्रशिक्षित राजकीय अध्यापकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा, पौष्टिक भोजन, आवास, गणवेश, जूते-मोजे, टॉयलेटरी सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। SchoolAdmission
उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक अध्ययन हेतु मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, पारसी एवं बौद्ध समुदाय की पात्र बालिकाएं प्रवेश ले सकती हैं। इच्छुक अभिभावक एवं छात्राएं शीघ्र ही राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय, ग्राम नायाखेड़ा, तहसील गिर्वा, जिला उदयपुर अथवा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, कमरा संख्या 401 एवं 408, तृतीय तल, नई बिल्डिंग, कलेक्ट्रेट परिसर, उदयपुर से संपर्क कर प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों, मदरसों, शिक्षण संस्थानों एवं मीडिया से अपील की है कि पात्र बालिकाओं तक इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करें। EducationNews
#Udaipur #UdaipurNews #Education #EducationNews #GirlsEducation #SchoolAdmission #GovernmentSchool #MinorityWelfare #Rajasthan #RajasthanNews #Salumber #Mewar #FreeEducation #HostelFacility #StudentLife #AcademicSession2026 #MinorityEducation #GovernmentScheme #IndiaEducation #UdaipurTimes
