मोहम्मद फुरकान खान ने WZCC निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया
खान इससे पहले 2015 से 2019 तक पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक रहे है
| Jan 16, 2024, 12:40 IST
उदयपुर,16 जनवरी 2024। कला एवं कलाकारों को पोषित करने वाले पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक मोहम्मद फुरकान खान ने सोमवार को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।
मोहम्मद फुरकान खान इससे पहले 2015 से 2019 तक पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक रहे है। बागोर की हवेली में सोमवार को किरण सोनी गुप्ता ने मो. फुरकान खान को कार्यभार सौंपा।
